70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मलयालम फिल्म 'आटम' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

infotrending28
By -
0

 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मलयालम फिल्म 'आटम' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2024 की घोषणा हो चुकी है, जिसमें मलयालम फिल्म "आर्टम" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिला है। इस साल के पुरस्कारों में दक्षिण भारतीय सिनेमा का दबदबा रहा। ऋषभ शेट्टी को फिल्म "कांतारा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि नित्या मेनन और मानसी पारेख ने संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। नित्या मेनन को यह सम्मान तमिल फिल्म "तिरुचित्रांब बम" के लिए मिला, वहीं मानसी पारेख को गुजराती फिल्म "कच्छ एक्सप्रेस" के लिए यह अवार्ड मिला।

गुलमोहर फिल्म, जिसमें मनोज बाजपेई और शर्मिला टैगोर ने मुख्य भूमिका निभाई है, को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है।

नीचे हम नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2024 के प्रमुख विजेताओं की सूची साझा कर रहे हैं:

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टम (मलयालम)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: नित्या मेनन (तिरुचित्रांब बम) और मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: गुलमोहर
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सूरज बड़जातिया (ऊंचाई)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: नीना गुप्ता (ऊंचाई)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पवन मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म: कांतारा (कन्नड़)
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म)

इस बार पुरस्कार समारोह को और खास बनाने के लिए अक्टूबर में दिल्ली में एक ग्रैंड इवेंट आयोजित किया जाएगा। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के विजेता की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)